Tuesday, 21 March 2017

नीम है गुणों की खान जानिए नीम के फायदे

“एक नीम -सौ हकीम ” 

नीम का पेड़ अपने औषधीय गुणों के कारण पारंपरिक इलाज में उपयोगी रहा है। नीम के बारे में कहा जाता है कि एक नीम और सौ हाकिम बराबर है।  नीम की छाल में ऐसे गुण होते है जो दांतो और मसूड़ो में लगने वाले तरह तरह के बैक्टरिया को पनपने नही देते है जिससे दांत स्वस्थ व मजबूत रहते है।  नीम की दातुन करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते है तथा दांत में कीडा नही लगता तथा मुँह में दुर्गन्ध नही आती है।
assan zidngi

नीम के फायदे:

1. जल जाने पर
अगर आप खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण से अपना हाथ जला बैठी हैं तो तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है.

2. कान दर्द में
अगर आपके कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहेगा. कई लोगों में कान बहने की भी बीमारी होती है, ऐसे लोगों के लिए भी नीम का तेल एक कारगर उपाय है.

3. दांतों के लिए
कुछ वक्त पहले तक नीम की दातुन, ब्रश की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय थी. एक ओर जहां दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए हम तरह-तरह के महंगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं वहीं नीम की दातुन अपने आप में पर्याप्त होती है. नीम की दातुन पायरिया की रोकथाम में भी कारगर होती है.

4. बालों के लिए भी है फायदेमंद
नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर है. इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उसके पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

5. फोड़े और दूसरे जख्मों पर लगाने के लिए
कई बार ऐसा होता है कि खून साफ न होने की वजह से समय-समय पर फोड़े हो जाते हैं. ऐसे में नीम की पत्ती को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से फायदा होगा. साथ ही इसके पानी से चेहरा साफ करने पर मुंहासे नहीं होते हैं.

No comments:

Post a Comment