Tuesday, 28 March 2017

जानिए सुबह उठकर नीबू पानी के फायदे



 गर्मियों में नीबू पानी यु तो सभी लोग पीते है लेकिन सुबह उठ कर नीबू पानी पिने के बहुत ही ज्यदा फायदे होते है 
नीबू पानी ने केवल शरीर के जहरीले पदर्थो को दूर करते है यह हमारे शरीर के बहुत फायदे होते है यह आपके वजन को भी कम करने में भी लाभदायक होगा . यह आपके चहरे को भी चमकाएगा
assan zindgi



आईए जानते है सुबह उठकर नींबू पानी पीने के खासतौर पर होने वाले फायदे-
- सुबह उठकर एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर की सफाई हो जाती है। नींबू पानी बाइल जूस बनाने में भी मददगार है। बाइल जूस खाने को पचाने का काम करता है।
- नींबू पानी शरीर में पाचक रसों के बनने को प्रोत्साहित करता है. ये पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी मददगार है।
- नींबू पानी विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है. साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। जिससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है।
-सुबह उठकर नियमित रूप से नींबू पानी पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती।
-अगर आपको जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
-वजन घटाना है तो सुबह उठकर नींबू पानी पीने से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं।
-नींबू पानी मुंह की दुर्गध को दूर करने में मददगार है। साथ ही इसके इस्तेमाल से ताजगी बनी रहती है।
-नींबू पानी विटामिन सी और पोटैशियम के गुणों से भरपूर होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है।


Tuesday, 21 March 2017

अगर आपके दांत साफ़ नहीं हो रहे है तो अपनये ये तरीके

लोग अपने दांतों को साफ़ के लिए डॉक्टर सलाह देते है के दिन में दो बार ब्रश करना चाहये ताकि आपके दांत स्वस्थ और साफ़ रहे लेकिन आप नहीं जानते के ब्रश करने का तरीका भी सही होना चाहये .अगर आपकी आदत है जल्दी ब्रश करने की तो  आपकी ये आदत नुकसान दायक हो सकती है आपके लिए
assan जिदंगी


1. दांतों की सफाई
दांतों पर जल्‍दबाज़ी में ब्रश करना सही नहीं होता है। इससे दांत अच्‍छी तरह साफ नहीं होते हैं।

2. मसूडों को पहुँचता है नुकसान –
दांतों पर कसकर ब्रश करने से मसूडे और दांतों को नुकसान पहुँचता है। अगर आप ब्रश को कठोरता से दांतों पर रगड़ेंगे तो दांतों को नुकसान पहुँचता है। ऐसा करने से मसूडे भी छील जाते हैं।

3. एंग्‍ल्‍ड हैंडल वाले ब्रश का इस्‍तेमाल-
अगर आप दांतों को तेजी से ब्रश करते हैं तो उन पर दबाव पड़ता है। इसलिए हल्‍के हाथों से अच्‍छे और नरम ब्रश से दांतों को साफ करना चाहिए। आप चाहें तो एंग्‍ल्‍ड हैंडल वाले ब्रश का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं।

4. सवेंदनशीलता –
दांतों को सही से साफ न करने पर सेंसटिविटी बढ़ जाती है और वो ठंडा या गर्म खाने पर दर्द करने लगते हैं।

5. कीटाणु का न मरना-
अगर आप तेजी से ब्रश करते हैं तो मुँह के कीटाणु मरते नहीं हैं। इसके अलावा, दांतों को कभी भी ऐसे साफ नहीं करना चाहिए कि मसूडें छील जाएं और ऊपरी त्‍वचा पर चोट आ जाएं।

6. प्‍लाक का न हटना –
अगर आप तेजी से ब्रश करते हैं तो दांतों पर जमा प्‍लाक सही से नहीं निकलता है। ऐसे में दांतों पर गंदगी जमती ही जाती है और वो पीले दिखने लगते हैं।

7. डिग्री वाले ब्रश का करें इस्‍तेमाल –
कभी भी सस्‍ते ब्रश का इस्‍तेमाल न करें। ऐसे ब्रश का इस्‍तेमाल करें जो लचकदार हो और झुक जाएं जिससे दांतों की भीतरी गंदगी भी ब्रश अच्‍छी तरह साफ कर पाएं।

नीम है गुणों की खान जानिए नीम के फायदे

“एक नीम -सौ हकीम ” 

नीम का पेड़ अपने औषधीय गुणों के कारण पारंपरिक इलाज में उपयोगी रहा है। नीम के बारे में कहा जाता है कि एक नीम और सौ हाकिम बराबर है।  नीम की छाल में ऐसे गुण होते है जो दांतो और मसूड़ो में लगने वाले तरह तरह के बैक्टरिया को पनपने नही देते है जिससे दांत स्वस्थ व मजबूत रहते है।  नीम की दातुन करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते है तथा दांत में कीडा नही लगता तथा मुँह में दुर्गन्ध नही आती है।
assan zidngi

नीम के फायदे:

1. जल जाने पर
अगर आप खाना बनाते वक्त या किसी दूसरे कारण से अपना हाथ जला बैठी हैं तो तुरंत उस जगह पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगा लें. इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है.

2. कान दर्द में
अगर आपके कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहेगा. कई लोगों में कान बहने की भी बीमारी होती है, ऐसे लोगों के लिए भी नीम का तेल एक कारगर उपाय है.

3. दांतों के लिए
कुछ वक्त पहले तक नीम की दातुन, ब्रश की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय थी. एक ओर जहां दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए हम तरह-तरह के महंगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं वहीं नीम की दातुन अपने आप में पर्याप्त होती है. नीम की दातुन पायरिया की रोकथाम में भी कारगर होती है.

4. बालों के लिए भी है फायदेमंद
नीम एक बहुत अच्छा कंडीशनर है. इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उसके पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

5. फोड़े और दूसरे जख्मों पर लगाने के लिए
कई बार ऐसा होता है कि खून साफ न होने की वजह से समय-समय पर फोड़े हो जाते हैं. ऐसे में नीम की पत्ती को पीसकर प्रभावित जगह पर लगाने से फायदा होगा. साथ ही इसके पानी से चेहरा साफ करने पर मुंहासे नहीं होते हैं.

गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाए

शारीर की खूबसूरती उनके अंगो से होती है अगर आपके शारीर का एक भी अंग काला पढ़ जाये तो सारे शारीर की खूबसूरती का सत्यानास हो जाता है गर्दन हमारे शारीर की शान होती है अगर किसी की गर्दन कली है और शारीर गोरा है तो उसको सुन्दर बनाने के लिए अपनाये ये तरीके ..

assan zindgi


1. नींबू और गुलाब जलनींबू और गुलाब जल का 1 चम्मच लें और मिलाएं। फिर इस घोल को रूई की मदद से काली गर्दन पर लगाएं और रातभर के लिये छोड़ दें। यह तरीका हर तहर की त्वचा पर आजमाया जा सकता है।
2. नींबू और शहद
ताजा नींबू और शुद्ध शहद ले कर मिलांए और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट तक छोड़ दें और बाद में हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि से आपकी गर्दन साफ हो जाएगी।
3. नींबू और हल्दी पावडर
1 नींबू निचोड़ कर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। फिर इसे गर्दन और आस पास के स्थान पर लगाएं। 20 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को नियमित रूप से करें, जिससे गर्दन साफ हो जाए।
4. नींबू और टमाटर
टमाटर के रस में कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। फिर इस मिश्रण को गर्दन और अन्य जगह पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे साफ कर लें। इसे आप दिन में दो बार भी कर सकती हैं।
5. नींबू, जैतून तेल और शहद
ये तीन चीज़ें गर्दन को नमी पहुंचाएंगी और उस पर से डेड स्किन भी हटाएंगी। 1 चम्मच शहद में कुछ बूंद जैतून तेल और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसेस अपने गर्दन की मसाज करें और फिर 30 मिनट के बाद धो लें।

अगर खाना गर्म करने के लिए यूज़ करते है माइक्रोवेव अवन का प्रयोग तो बइन चीजो को कभी ने करे गर्म


आज के समय में जेसे जेसे दुनिया technology और सुख सुविधा की तरफ बढ़ रहा है वैसे ही इसे होने वाले नुकसान से भी सामना करना पढ़ रहा है आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक से बनी चीजों ने हमारे जीवन की मुश्किलों को आसान बना दिया है। जिसका प्रयोग करने से हर समस्या का समाधान सेकेंडों में हो जाता है, जैसे कि भोजन को गर्म करने की झंझट से अब हर किसी को छुटकारा मिल गया है क्योंकि अब घरों में माइक्रोवेव और अवन को देखा जा सकता है। कुछ चीजें ,ऐसी हैं जिन्हें माइक्रोवेव व अवन में गर्म करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आहार हमारे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकते हैं। खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ कंटेनर भी है जिन्हें माइक्रोवेव व अवन के अंदर रखकर गर्म करने से सेहत में ये नुकासान पहुंचाने का काम करते है, आज हम आपको बता रहें हैं कि किस प्रकार के खाद्यपदार्थों को अवन के अंदर रख सकते है।

assan zindgi




1. मीट

ओवन में मीट को नहीं पकाना चाहिए क्योंकि अन्य चीजों की अपेक्षा मांस की लेयर काफी पतली होती है जो किनारों से तो पक जाती है पर बीच में मोटा होने के कारण सही तरीके से नहीं पक पाती। जिससे बैक्चीरिया के रह जाने की संभावना बढ़ जाती है, जो शरीर पर बुरा असर डालती है।
2. प्लास्टिक कंटेनर

हमने कई बार सुना है ओवन में प्लास्टिक के कंटेनर का प्रयोग करने से बचना चाहिए, लेकिन तब भी हम उन का उपयोग करते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके लिए दावा किया है कि प्लास्टिक में एस्ट्रोजन जैसे विषाक्त रसायन पाए जाते है जो गर्म होने के दौरान भोजन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं और हमारे शरीर पर पहुंचकर घातक परिणाम देते है। इसलिए प्लास्टिक की चीजों में भी किसी तरह का गर्म भोजन भी नहीं रखना चाहिए। इसकी जगह आप इसी दूसरे बर्तन का उपयोग कर सकती है।
3. उबले अंडे

अंडे को माइक्रोवेव के अंदर रख कर गर्म करने से फायदे नहीं बल्कि नुकसान मिल सकता है क्योकि अंडे को गर्म करने से यह गर्म होकर फूट जाते है। जो पूरे में फैल जाता है इसे निकालने पर आपकी उंगलियां भी जल सकती है।
4. स्टेनलेस स्टील के मग

यदि आप किसी यात्रा पर जाने के लिए स्टेनलेस स्टील के मग को चाय या काफी पीने के लिए ले जाने की सोच रहीं हैं तो यह आपके लिए यह घातक हो सकता है क्योंकि इसको माइक्रोवेव में गर्म करने से इसके सही परिणाम प्राप्त नहीं होते जो हमारे स्वास्थ के लिए नुकसानदायक भी हो सकते है। इसके अलावा माइक्रोवेव को भी गंभीर क्षति हो सकती है। आप अपनी चाय या कॉफी, अवन में गर्म करने की अपेक्षा किसी दूसरी चीजों का उपयोग कर सकती है।
5. पानी

माइक्रोवेव के अंदर पानी को गर्म करने से आपको घातक परिणाम देखने को मिल सकते है, इसकी overheating या उबलते पानी या पानी की भाप से माइक्रोवेव के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स को गंभीर नुकसान हो सकता है।
6. स्टायरोफोम कंटेनर

कई बार, हम स्टायरोफोम कंटेनर में खाना पैक करके रख लेते है और आलस्य के कारण से बर्तन के अंदर ना रखकर ऐसे ही गर्म करने लगते है। पर ऐसा करना गलत है ऐसा करने से इसके अंदर के तत्व भोजन में सम्मलित होकर हमारे स्वास्थ पर गहरा असर डालते है।

Wednesday, 15 March 2017

चाणक्य के 10 अनमोल विचार बदल देंगे आपकी जिन्दगी को

  1. ऋण, शत्रु और रोग को समाप्त कर देना चाहिए।
  2. वन की अग्नि चन्दन की लकड़ी को भी जला देती है अर्थात दुष्ट व्यक्ति किसी का भी अहित कर सकते है।
  3. शत्रु की दुर्बलता जानने तक उसे अपना मित्र बनाए रखें।
  4. सिंह भूखा होने पर भी तिनका नहीं खाता।
  5. आपातकाल में स्नेह करने वाला ही मित्र होता है।
  6. लोहे को लोहे से ही काटना चाहिए।
  7. सांप को दूध पिलाने से विष ही बढ़ता है, न की अमृत।
  8. कल के मोर से आज का कबूतर भला। अर्थात संतोष सब बड़ा धन है।
  9. विद्या को चोर भी नहीं चुरा सकता।
  10. शत्रु के गुण को भी ग्रहण करना चाहिए।

10 मिनट योग बनाये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाये रखे तन मन को संतुलन ..

आजकल की busy जिन्दगी में किसी को भी अपने आप के लिए ही टाइम नहीं है जिन्दगी में भाग धोर में हम खुद के लिए टाइम नहीं निकाल पाते है हर रोज 10 मिनट योग करना हड्डियों के  द्रव्यमान और उसकी गुणवत्ता को सुधारता है। अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में रिहैबिलिटेटिव मेडिसिन के विशेषज्ञ लोरेन फिशमैन के अनुसार योग के दौरान शरीर अपना वजन गुरुत्वाकर्षण बल के विपरीत उठाता है, जिससे हड्डियों पर कम बोझ पड़ता है।यह हमारे तन अन दोनों को संतुलन बनाता है |तनाव कम होता है हम सभी को अपने लिए सुबह 10 मिनट जरुर निकलने चाहए


assan zindgi




मजबूती देंगे ये व्यायाम:

ताड़ासन:
पैरों को 10 सेमी. तक खोलकर खड़े हो जाएं। सिर से ऊपर हाथों को सीधे खोल लें और उंगलियों को आपस में मिला लें। सीधे सामने की ओर देखें। सांस लेते हुए बाजुओं को ऊपर की ओर खींचें। पैरों की एडि़यां उठाते हुए संतुलन बनाएं। सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की ओर लाएं। एडि़यों को नीचे टिका लें। ऐसा 10 बार करें।

तिर्यक ताड़ासन:
अबकी बार एक फुट के करीब पैरों को खोल लें। पहले की तरह ही उंगलियों को आपस में जोड़ें। सामने की ओर देखते हुए बाजुओं को सीधा रखें। सांस बाहर छोड़ते हुए सीधे हाथ की ओर झुकें। फिर सांस लेते हुए बीच में आ जाएं। एक बार फिर सांस छोड़ें और बाईं ओर झुकें। हर तरफ से 7 से 10 बार करें।

कटि चक्रासन:
अबकी बार पैरों को दो फुट तक खोल लें। कंधे की सीध में बाहों को फैला लें। अब सीधी ओर मुड़ते हुए सांसों को छोड़ें और उल्टे हाथ को दाएं कंधे पर रखें। दायीं बाजू को कमर के पीछे ले जाएं। कुछ सेंकेंड के लिए रुकें और वापस केंद्र में लौट आएं। इसी प्रक्रिया को विपरीत दिशा में दोहराएं। हर तरफ से 7 से 10 बार करें।

त्रिकोणासन :
पैरों को दो फुट तक खोलकर खड़े हो जाएं। दाएं पंजे को बाहर दाईं तरफ कर लें। बाजुओं को कंधे की सीध में फैला लें। सीधे पैर के घुटने को थोड़ा मोड़ें और झुकते हुए अपने सीधे हाथ से सीधे पंजे को छुएं। सीधे हाथ की सीध में बायीं बाजू को ऊपर उठा लें और बाएं हाथ की हथेली को देखें। धीरे-धीरे सीधे खड़े हो जाएं। अब यही बायीं ओर से दोहराएं। हर ओर से तीन से पांच राउंड करें।

भुजंगासन:
पेट के बल सीधे लेट जाएं। माथा जमीन की ओर रखें और पैरों को आपस में सटा लें। हाथों को कंधों से सटाकर रखें और हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें। धीरे-धीरे सांस अंदर लेते हुए सिर, गर्दन व कंधे को जमीन से ऊपर उठाकर पीछे की ओर मुड़ जाएं। हल्की सी कोहनी भी मोड़ सकते हैं। वापस मुद्रा में आते हुए सांस बाहर छोड़ें। ऐसा 5 से 7 बार दोहराएं।

चहरे पर अनचाहे बालो को हटाने के अचूक उपाए जानिए .



बहुत सारी ओरतो में अक्सर देखा जाता है के उनके होठो के उपर बाल आ जाते है लेकिन यह सभी के आने जरुरी नहीं है और इनको हटाने के लिए तरह तरह के उपाए करती है पार्लर में महंगे महंगे ट्रीटमेंट लेकर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पता है



एसे में हम आपको बताने जा रहे है कुछ गरेलू उपाए जोकि बहुत ही कम खर्च में आपके बालो को हटा देगा .

१. हल्दी और दूध का मिश्रण

1. हल्दी और दूध के काफी प्रकृहिक गुण है जो बालों, मुंह और त्वचा के लिए बहुत ही अच्छे है.
2. इस हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर उसे होंटों के उप्पर लगा लें. इस मिश्रण को सूखने तक धीरे से मसाज करें.
3.मसाज बालों के उगने के उलटे दिशा की ओर कीजिये, ताकि होंटों के ऊपरी बालों की संख्या काम हो सके.
4. ये ना सिर्फ होंटों को बालों से मुख्त रखता है, पर उन्हें सफ़ेद सोने सीचमक देता है, जो की आकर्षण का केंद्र बनती हैं.
 5.आप हल्दी को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर भी यह कर सकते हैं. तरीका वही रहेगा और परिणाम भी लगबग उसी प्रकार के होंगे.
6. फिर भी दूध का इस्तेमाल बेहतर होगा, क्यूंकि दूध के गुण हल्दी के संग अच्छा गठजोड़ बनातें हैं.
7. इस नुस्खे को ४ हफ़्तों तक लगातार आज़माएं और अपने मूछों को कहिये अलविदा!

२. अंडे का सफ़ेद हिस्सा, मक्के का आटा और चीनी का कमाल

1. अंडे के कई फायदे हैं और उसके संग जब चीनी और आटा को मिला दिया जाए, तो वह होंटों के ऊपर वाले बालों पे अपना कमाल दिखाते हैं.
2. अंडे का सफ़ेद हिस्से में थोड़ा सा मक्के का आटाऔर चीनी मिलाएं.
3. इस मिक्सचर को अच्छे से मिला लें और अपने होंटों के ऊपरी हिस्से पे लगा लें.
4.इसे करीब ३० मिनटों तक छोड़ दें और फिर धीरे से इसे निकाल लें.
5. अगर आप इसे हफ्ते में दो बार, एक महीने तक करेंगे, तो आपके होंटों के उपरी बाल पूरी तरह गायब हो जायेंगे.

३. बेसन और हल्दी का कमाल

1. बेसन भी हल्दी की तरह ख़ूबसूरती बढ़ाने वाले उन कुछी चीज़ों में शामिल होता है.
2. बेसन को हल्दी के संग थोड़े से पानी में घोल लें. इसे तब तक मिलाएं जब तक की ये एक पेस्ट ना बन जाए.
3.इस पेस्ट में थोड़ा सा क्रीम मिलाएं. सूखने का इंतज़ार करें और फिर बालों के उगने की दिशा के उलट में रगड़ें. 4.इसका इस्तेमाल कुछ दिनों के लिए करें और बदलाव महसूस करें.

४. चीनी का सही इस्तेमाल

 1.चीनी खाने से आप शायद मोटे हो जाएँ, पर आपके होंटों के बाल ज़रूर चीनी से डरते हैं.
2. चीनी अलग-अलग पदार्थों के साथ बहुत ही सही जुगाड़ बैठाता है, जिससे होंटों के ऊपर के बाल गायबभी हो जाते हैं, और फिर आने का नाम भी नहीं लेते हैं.
3. चीनी को एक छोटे पतीले में एक मिनट के लिए गरम करें.
4. इसमें थोड़ा सा निम्बू का रस मिलाएं और एक घाडा मिश्रण पाने तक इसे अच्छे से मिलाएं. ठंडा हो जाने बाद इसे होंटों के ऊपरी हिस्से पर लगाए. फिर एक कपडे की मदद से उसे खींच लें.
5. चीनी को निम्बू के रस और पानी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
6. पहले २ निम्बुओं को एक कटोरी में निचोडलें फिर उसमे पानी और चीनी मिलालें.
7. जब ये पतला पेस्ट की तरह बनजाए तब इसे होंटों के ऊपरी हिस्सों पे लगा लें. करीब १५ मिनटों बाद इसे पानी से धो लें

५. आंटे का इस्तेमाल

1. आंटे को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान और फायदेमंद है. थोड़ा सा आंटा एक कटोरी में लीजिए और उसमें दूध और हल्दी मिला लीजिए. मोटा-गाढ़ा पेस्ट बनने तक उसे मिलाते रहें.
2. इसे अपने होंटों के ऊपरी सतह पे लगाए और फिर कुछ देर बाद खींच लें.
3.ऊपर दिए गए आसान तरीके बहुत असरदार हैं और इनके इस्तेमाल के लिए ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं.
4.ये ना सिर्फ होंटों के ऊपर वाले बालों को कम करते हैं, पर इनका फिर सेउगना भी रोकते हैं.
5. इससे ज़्यादा वे आपके होंटों के ऊपरी हिस्से को पोशण देते हैं और उसे चमकदार भी बनाते हैं. तो देर किस बात की तुरंत इन्हे आज़माएं और मूंछों को कहे अलविदा

Tuesday, 14 March 2017

अगर आप करते है इन चीजो का सेवन तो नहीं लगेगा कभी भी आँखों पर चस्मा ..



आजकल आँखों की रोशनी युवावस्था में कम होने लगती है खाने पिने का ध्यान ने रखने की वजह से भी हो जाती है आंखों का युवावस्था से ही खयाल रखा जाए तो बढ़ती उम्र में इनकी रोशनी कम होने की आशंका काफी हद तक कम की जा सकती है।
assan zindgi

नारंगी रंग के खाद्य पदार्थ
सभी नारंगी रंग के फलों और सब्जियों में बीटा कैरोटीन होता है। यह रंग प्रकाश ऊर्जा को आंखों में एब्जॉर्ब करने में मददगार होता है जिससे बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी प्रभावित नहीं होती।
ऐसे प्रयोग करें
रोजाना एक गाजर, एक शकरकंद या कद्दू का सेवन करना फायदेमंद होता है।
विटामिन-ई
टोफू, पालक और बादाम जैसी विटामिन-ई से भरपूर चीजें आंखों को फ्री रैडिकल (वे रसायन जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं) बचाती हैं। इससे मोतियाबिंद का खतरा घटता है।
ऐसे प्रयोग करें :
 रोजाना 4-5 बादाम भिगोकर खाएं। पालक व टोफू की सब्जी डाइट में शामिल करें।
विटामिन-सी
इससे भरपूर संतरे से मोतियाबिंद के खतरे को कम किया जा सकता है।
ऐसे प्रयोग करें:
रोजाना एक संतरा खाएं।
लाल रंग की चीजें
अनार, चुकंदर, लाल अंगूर, ब्लू बेरीज, चेरी और रेड कैबेज आदि फल व सब्जियों में एंथोसायानिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इनका नियमित सेवन करने से आंखों में रक्त प्रवाह दुरूस्त होता है और रोशनी बनी रहती है।
ऐसे प्रयोग करें
फल व सब्जी के रूप में डाइट में शामिल करें।
हरे रंग में छिपी सेहत
पालक, ब्रोकली या दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियों में जीक्सान्थिन और ल्यूटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सूर्य की रोशनी से आंखों को पहुंचने वाली क्षति, मोतियाबिंद व मैकुलर डिजनरेशन (बढ़ती उम्र का प्रभाव) से रक्षा करते हैं।