Saturday, 4 February 2017

लव मैरेज करने के बारे में सोच रहे है गुजरना पर सकता है इन मुसीबतों से ..

लव मैरेज करने के बारे में सोच रहे है गुजरना पर सकता है इन मुसीबतों से ..



अगर आप किसी से प्यार करते है और मैरेजकरने तक आप लोगो की  बात पहुंच जाती है और अगर आपकी मैरेज हो जाती है तो यह आप दनो के लिए बहुत खुसी की  बात होगी ।पर लव मैरेज करने में हजारों पापड़ बेलने पड़ते हैं। आइए इस स्लाइडशो में जानें लव मैरेज करने पर किन चीजों का सामना करना पड़ता है।

पार्टनर और परिवार

के बीच में मैरेज का निर्णय लेना बहुत ही मुश्किल होता है। क्योंकि यही वो समय होता है जब आप दोनों के बीच दो परिवार भी शामिल होने लगते हैं। फिर यहीं से शुरू होती है बॉलीवुड फिल्मों की तरह परिवार के एक-एक सदस्य के दिल जीतने की तैयारी। ये बहुत ही मुश्किल समय होता है जब आपको ननद के नखरों से लेकर सास की शिकायतों तक का सामना हंसकर करना पड़ता है। लड़कियों के लिए तो ये और भी मुश्किल होता है। क्योंकि ये उनका दूसरा घर बनने वाला होता है और ऐसे में उन्हें सबका दिल जीतने की हर कोशिश करनी पड़ती है।


लड़की कैसी है

उपरोक्त चीजें मिल गईं और सारी जात-पात खानदान अच्छे निकल गए तो लड़की की बारी आती है। उसके बाद शुरू होती है लड़के-लड़की की अग्निपरीक्षा। लड़का कैसा है। खाता-पीता तो नहीं (यहां खाने-पीने का मतलब सिगरेट-दारू से है, अरे...खाएग-पिएगा नहीं, तो मर नहीं जाएगा)। लड़की संस्कारी तो है ना। प्यार कर ली। ऐसे तो पता नहीं कितनों से मिलती होगी। ऐसी कई सारी बातें बोली जाती हैं जब लोग अपना आपा खो देते हैं। सबसे बड़ा सवाल होता है, " क्या वो हमारे घर के रीति-रिवाज औऱ संस्कृति समझ पाएगी। "यह लड़की और लडको दोनों के लिए बहुत ही मुस्किल टास्क होता है जो इसमें से पास हो जाता है उसका आधा काम तो हो ही जाता है 

फिर शुरू होता है रीयल ड्रामा

लड़का-लड़की पसंद आने और जात-पात, कुंडली मिलने व खानदान के अच्छा लगने के बाद जब दोनों परिवार मिलने के लिए तैयार होते हैं तब शुरू होता है रीयल ड्रामा। फिर लड़के-लड़की का इंटरव्यू शुरू होता है। दूसरों के मामले में ये इंटरव्यू, कॉमेडी सीन से कम नहीं लगता, लेकिन जब बात अपने पर आती है तो पानी पीना मुश्किल हो जाता है। जैसे कि लड़कियों से सवाल होता है, "खाने में क्या-क्या बनाना आता है?", "कपड़े सिल लेती है?", "गाना आता है?", आदि। लड़कों से पूछा जाता है, "बेटा कितना कमा लेते हो?", "फ्यूचर का क्या सोचा है?" आदि।

लोग क्या कहेंगे

जब सब-कुछ हो जाता है। लड़की वाले को लड़का पसंद आ जाता है औऱ लड़की भी हर सवालों का जवाब दे देती है तो शादी की तारीख तय होती है। फिर शुरू होता है रिश्तेदारों का शादी में शामिल होना। उसके बाद रिश्तेदारों का पहला सवाल, "लोग क्या कहेंगे?", "लड़का क्या करता है?", "लड़की सही नहीं निकली तो?"... आदि।
ऐसे में अगर आपने भी लव मैरेज करने का फैसला कर लिया है तो अभी से ये सारे सावलों के जवाब देने की पैक्टिस शुरू कर दीजिए।

वसे ये जरुरी नहीं है के ये सभी सवालों में से सभी के सामने अयेगे पर अगर हम माँ बाप की ेतरफसे जाये तो उनके ये सवाल भी बिल्कुल जायज होते है वो भी कभी अपने बचे का बुरा नहीं चाहते है वो भी चाहते है के उनके बचो के अच लाइफ पार्टनर मिले जो उनकी सारी जरूरते पुरी उसको खुस रखे |

अगर आपके घर पर कोई हकलाता या तुतलाता है पा सकते है निजत इस असान से उपाये के साथ ..

अगर आपके घर पर कोई हकलाता या  तुतलाता है पा सकते है निजत इस असान से उपाये के साथ ..
assan zindgi

हकलाना तुतलाना यह दो एसी समस्या है इसे मनुष्ये के शारीर पर कोई इफ़ेक्ट नहीं होता पर फेर भी कोई भी चाहे कितना भी दानवान  क्यु न हो उसकी पर्सनेल्टी ख़राब करने के लिए काफी है । आत्मविश्वास की ऐसी धज्जियॉ उड़ जाती हैं कि हकलाने वाला इंसान समाज से कटा कटा रहने लगता है । हकलाना और तुतलाना दोनों अलग अलग समस्यायें हैं । हकलाने में व्यक्ति बोलते बोलते अटक जाता है और तुतलाने में शब्दों का उच्चारण साफ नही हो पाता है जैसे कि “र” को “ल” अथवा “ड़” बोलना आदि । इस दोनों के अलावा एक और समस्या होती है जिसमें बोलते समय मुँह से हवा का प्रेशर निकलता रहता है और कभी कभी सामने वाले के ऊपर थूक भी गिर जाता है, ऐसा जीभ के मोटा होने के कारण हो जाता है ।

इन सभी समस्याओं के कारण से बहुत सी परेशानी तो होती ही है और कुछ सही समाधान भी मिल नही पाता है । कोई बोलता है कि नमक के गरारे करो तो कोई सलाह देता है कि स्पीच थैरेपी लेलो । किंतु इन समस्याओं का सही समाधान छिपा है दालचीनी में ।

दालचीनी का तेल और दालचीनी की छाल दोनों ही चीजे इस समस्या के लिये प्रयोग की जा सकती हैं । दिन में दो बार दालचीनी के तेल का जीभ पर लेप करने से तुतलाने और मोटी जबान में लाभ मिलता है । जबकि दालचीनी की छाल का छोटा टुकड़ा जीभ पर रखकर चूसते रहने और लार को गटकते रहने से हकलाने की समस्या में लाभ मिलता है और यह भी मोटी जीभ की समस्या में फायदा करता है ।

इन प्रयोगों के साथ यदि थोड़ा सा साफ और लगातार बोलने का अभ्यास भी किया जाये तो इतना अच्छा लाभ होता है कि बोलने वाले को खुद अपने पर विश्वास नही होता कि मै इतना साफ और प्रवाह में भी बोल सकता हूँ । तो अगर आपको या आपके किसी परिचित को इनमें से कोई समस्या हो तो इन सरल प्रयोगों को जरूर आजमायें ।

अगर आपको इस चीज कुछ फायदा मिलता ही हमसे जरुर शेयर करे और इस जानकारी को आगे शेयर करे आपकी एक छोटी सी पहल से किसी का फायदा हो सकता है ...

पढते रहिये assan zindgi ...

अगर आप भी फोरते है अपने पिंपल तो हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक ....


अगर आप भी फोरते है अपने पिंपल तो हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक ....
assan zindgi

क्‍या आपके चेहरे पर पिंपल निकलता है तो आप उसे फोड़ देते हैं? अगर हां, तो आपको ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिये। चेहरे पर निकले मुंहासे को कभी फोड़ना नहीं चाहिये नहीं तो, चेहरे पर दाग पड़ जाता है और चेहरा बहुत ही ज्‍यादा खराब दिखने लगता है। पिंपल को फोड़ने पर इंफेक्‍शन हो जाता है, जो कि और भी ज्‍यादा घातक है। मुहासों ने गंभीर रूप ले लिया हो, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

 नुकसान 
    • पिंपल को फोड़ने से वह त्‍वचा के आसपास के ऊतकों में चला जाता है। इससे उस जगह पर कई सारे रोगाणु फैलने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसा करने पर भयंकर इंफेक्‍शन बढ़ जाता है।
    • जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो आप चेहरे पर एक गहरा घाव बना देती हैं, जिससे वह घाव समय के साथ बढ़ता चला जाता है और वह एक दाग का रूप ले लेता है।
    • पिंपल फोड़ने से चेहरे पर लाल रंग के दाग बन जाते हैं, जो कि कई दिनों तक फूले नजर आते हैं। यह दाग मेकअप से भी नहीं छुपते।
    • क्‍या आप जानती हैं कि एक पिंपल फोड़ने से चेहरे पर दूसरा पिंपल जल्‍दी ही निकल आता है।
पिंपल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमाना चाहिये, जिससे वह जल्‍द से जल्‍द ठीक होना शुरु हो जाएं।
    • चंदन और हल्दी पावडर का पेस्ट दूध के साथ मिलाकर बना लें। पानी के साथ घिसा हुआ जायफल भी एक्ने और पिंपल के इलाज में कारगर होता है।
    • ग्वारपाठे के रस के नियमित सेवन से त्वचा के कई रोग खत्म होते हैं। ग्वारपाठे का रस सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसे आधा कप सुबह शाम लेना चाहिए। गर्भवती महिलाएँ इसका सेवन न करें।
    • रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। एक चम्मच खीरे के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद धो लें।
  • एक चाय के चम्मच भर जीरे का पेस्ट बना लें। चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने दें। बाद में धो लें।
  • पिंपल ठीक करने के लिए चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाएं। ताजी नीम की पत्तियां और चंदन पाउडर का लेप बना लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

इसके साथ साथ आप अपने  खाने का भी ख्याल रखे  पुरे दिन में आप क्या खाते है |फ़ास्ट फूड कोई अवॉयड करे जहा तक हो सके ज्यादा से ज्यदा  मात्रा में पानी पिये यह आपके फेस पे निखार लायेगा |दिन में दो तीन बार अपने फेस को ठन्डे पानी से जरुर दो ले ..